पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुनीत नुआंव और शक्ति बने कुदरा के थानेदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपी दिलनवाज अहमद ने कैमूर पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है। जिनमें भभुआ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनीत कुमार को नुआंव थाने का थानेदार बनाया गया है। वहीं नुआंव थाने में महीनों से तैनात रहे शक्ति सिंह थाना प्रभारी को कुदरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। इधर, कुदरा थानेदार रणवीर कुमार को भभुआ थाने अनुसंधान में भेजा गया है। यह पदस्थापन एसपी के द्वारा जारी करते हुए पत्र में कहा गया है कि संबंधित पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे के भीतर थाने में योगदान कर उसका प्रतिवेदन समर्पित कर भेजेंगे।

4 मार्च की रात 17 पुलिसकर्मियों पर हुई थी कार्रवाई

बता दें कि एसपी दिलनवाज अहमद ने बीते 4 मार्च की रात ट्रक ड्राइवर बंद कर जीटी रोड पर ओवरलोडिंग ट्रकों से वसूली कर रहे कुदरा थाने के एक सब इंस्पेक्टर एक एएसआई और होमगार्ड जवान सहित करीब 17लोगों को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि कुदरा थाना प्रभारी पर भी गाज गिर सकती है। इधर, गुरुवार को एसपी ने कुदरा थाना प्रभारी रणवीर कुमार सिंह समेत तीन पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया है।

खबरें और भी हैं...