- Hindi News
- National
- Bhabhua News Tate Teacher Will Send Hair And Nail Samples To Dna For Dna Test 13
डीएनए टेस्ट के लिए टेट शिक्षक 13 को भेजेंगे बाल और नाखून के नमूने
नियोजित और नियमित शिक्षक के डीएनए टेस्ट के लिए टेट शिक्षक 13 मार्च को अपना सामूहिक मुंडन कराकर बाल और नाखून के नमूने सरकार को भेजेंगे। इसके बाद नुक्कड़ सभा की शुरुआत भी करेंगे। रविवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष सामान्य समिति के अंग टीपीएसएस कैमूर के जिला इकाई की बैठक राजेंद्र सरोवर में हुई। बैठक में हड़ताली शिक्षकों के साथ राज्य सरकार द्वारा होली के अवसर पर जनवरी माह का वेतन रोकने को और लोकतांत्रिक बलपूर्वक दमन और वर्तमान सरकार का अन्याय के साथ विकास की नीति करार दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि टेट शिक्षक सामूहिक रूप से 13 मार्च को सरकार के खिलाफ मुंडन के उपरांत बाल एवं नाखून के नमूने नियोजित और नियमित के डीएनए टेस्ट तो सरकार को भेजेंगे। ताकि, जनता को अपनी बात समझा जा सके। बैठक में अपनी मांग माने जाने तक हड़ताल को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनीष कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार यादव, शैलेश सिंह, अरविंद कुमार, रंजीत तिवारी, सुनील कुमार, घनश्याम पांडेय, मंटू पाठक, अंगद कुमार, सुधाकर सिंह सहित इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे।