पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Teachers Continue On Hunger Strike For Holi For Salary Expressed Opposition

वेतन के लिए होली पर भी भूख हड़ताल पर डटे रहे शिक्षक, जताया विराेध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला स्तर पर वेतन का भुगतान होली पर्व के मौके पर भी नहीं होने पर शिक्षकों में उबाल रहा। इसके लिए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षकों ने धरना स्थल पर भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताया। शिक्षकों के हड़ताल को समाप्त करने के लिए एसडीओ जन्मेजय शुक्ला को पहुंचना पड़ा। इसके अलावे समान काम समान वेतन के मुद्दे को लेकर जारी आंदोलन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव का सभी प्रखंड मुख्यालयों पर होलिका जलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता मंडल सदस्य सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग के अफसर संवेदन शून्य हो गए हैं। वेतन के लिए बैंक में गया पैसा वापस करा लिया गया। जिसकी वजह से शिक्षकों की होली फीकी हो गई। अब शिक्षक भी सरकार को दिवाली नहीं मनाने देंगे। संघ के राज्य प्रतिनिधि धर्मचंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों की वजह से शिक्षक हड़ताल पुतला दहन और भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रशिक्षित शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सरकार असंवैधानिक तरीके से शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है। मीडिया प्रभारी सरोज कुमार ने कहा कि सरकार के रवैया के बाद जिला के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी तानाशाही हो गए हैं। इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षक का भूख हड़ताल तुड़वाते एसडीओ।
खबरें और भी हैं...