मौसम खराब के बावजूद हड़ताल पर डटे रहे शिक्षक
मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद शिक्षक धरनास्थल पर अपने समान काम समान मुद्दे को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। हालांकि इस दौरान सुबह से ही तेज आंधी और बारिश का असर शिक्षकों के हड़ताल पर भी पड़ा। काफी कम संख्या में शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे। इसके अलावे तेज बारिश और आंधी की वजह से धरना स्थल पर लगाए गए टेंट तहस-नहस हो गए। शनिवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष, संतोष कुमार प्रसाद की अध्यक्षता और राज्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कहा गया कि अतिवृष्टि और मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में डटे हुए हैं। जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि शिक्षकों पर की जा रही दमनात्मक करवाई से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। मुकेश पटेल ने कहा कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐतिहासिक होगा। धरना स्थल पर अरुण कुमार यादव,सरोज पटेल,नेहाल खा, सत्यप्रकाश तिवारी, जगदीश कुमार, रमेश प्रसाद कृष्णा पटेल अनिल कुमार,रामदयाल सिंह,अजय कुमार, प्रीतम, रामप्रवेश राम रविंद्र प्रसाद, धर्मचंद सिंह,सीमा कुमारी,माला देवी, सुनीता पांडे शामिल हुए।