पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक पर किशोरी ने किया दुष्कर्म करने का केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा पीड़ित किशोरी ने महिला थाना भभुआ में दुष्कर्म का केस किया है। इसके बाद महिला थाने की पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पीड़िता का मेडिकल जांच हुआ। दरअसल मामला करमचट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसी मामले में बीते बुधवार यानी होली की शाम एक छात्र अनुज कुमार की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या हुई थी। इधर, गुरुवार को पीड़ित युवती ने शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। आरोपी करमचट थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी संत राजकुमार बताया गया है। इसकी जानकारी देते हुए करमचट थाना प्रभारी दिवाकर कुमार ने बताया है कि बुधवार शाम लड़की अपने घर से गायब थी। जब उसके पिता खोजते हुए गांव की ओर गए तो लड़की के साथ आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में था। इस मामले में लड़की के पिता ने वहां मौजूद सभी चारों आरोपियों को खदेड़ा। इस दौरान अनुज कुमार नामक युवक वहां पकड़ा गया। जिसके बाद उसके पिता और चाचा ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन करते हुए हत्या करने के मामले में लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में युवती ने शारीरिक संबंध बनाने के मामले को लेकर युवक पर महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार है।

खबरें और भी हैं...