- Hindi News
- National
- Bhabhua News The Dj Operator Was Beaten Up By Miscreants And Snatched The Gold Chain
डीजे ऑपरेटर को बदमाशों ने मारपीट कर सोने की चेन छीनी
भभुआ | हथियार के दम पर एक डीजे ऑपरेटर को मारपीट कर सोने की चेन और पॉकेट से 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना भभुआ शहर की है। घायल युवक भभुआ वार्ड संख्या 14 का निवासी गुड्डू राम का पुत्र शुभम कुमार है। घटना को लेकर उसने एससी-एसटी थाने में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है। थाने को दिए गए आवेदन में उसके द्वारा बताया गया है कि वह डीजे का सामान लाने के लिए अपने स्टाफ लालू पासवान के पास भभुआ वार्ड संख्या 25 में जा रहा था। तभी पीछे से घात लगाए बदमाश उसकी घर में घुस गए और मारने पीटने लगे। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपियों ने उसे जातिसूचक गाली देते हुए हॉकी व लाठी-डंडा से मारने पीटने लगे।