- Hindi News
- National
- Bhabhua News The Karji Sub Health Center Of Chainpur Became Tabela For Years Doctors And Workers Do Not Sit
वर्षो से तबेला बना चैनपुर का करजी उप स्वास्थ्य केंद्र, नही बैठते डॉक्टर व कर्मी
चैनपुर का करजी उप स्वास्थ्य केंद्र का मवेशियों के सालों से तबेला बना है। यहां न तो कभी डॉक्टर आते है और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी। इलाज के लिए लोग दर दर भटकते फिरते है।
जाहिर है यह क्रन्दर जिस मकसद से बना वह उद्देश्य ही पूरा नही हो रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो के जगह पशुओं को रखा जा रहा है। करजी गांव के किसान अरुण उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, दासी पनेरी, लोहा गोड़ सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि यह उप स्वास्थ्य केन्द्र तब बनवाया गया था जब कि सड़के कच्ची व कही से मरीजो को आने जाने का समुचित ब्यवस्था नही था। चैनपुर क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सकरगीय लालमुनि चौबे के द्वारा बनवाया गया था। जो आज अपनी दुर्दशा का दंश झेल रहा है। मजे की बात यह है कि इस स्वास्थ्य केन्द्र पर न कभी डॉक्टर बैठते हैं न कोई स्वास्थ्य कर्मी। वैसे में मरीजो को एक दूसरे जगह भटकना पड़ता है। वही लोगो ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र के आस पास चारो तरफ गाय भैस बांधकर व ऊपले पाथकर असमाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर भूसा व पुआल रखा गया है। इस संदर्भ में चैनपुर के प्रभारी चिकित्सा पदादिकारी
डॉ भगवान चौबे ने बताया कि करजी स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र बदहाल है। इसको देखते हुये गांव के ही सामुदायिक भवन में एएनएम बैठती है। अगर वहां ड्यूटी पर तैनात नही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दैनिक भास्कर ने प्रकाशित की थी खबर
उल्लेखनीय है कि साल भर पूर्व भी दैनिक भास्कर ने कर्जी उप स्वास्थ्य उपकेंद्र के हाल पर आधारित खबर प्रकाशित किया था। तब स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया था। जांच कर कार्रवाई के साथ भवन निर्माण के लिए भी सक्षम प्राधिकार को भी पत्राचार किए गए। लेकिन इसके बाद फिर से पूरा प्रकरण फाइलों में ही दबकर रह गया है।
बने स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन भी जर्जर हो चुके हैं।
खनन मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, कहा-लोगों को काफी परेशानी हो रही
भभुआ | स्वास्थ्य विभाग के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का बुरा हाल है। इसकी बानगी चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र करजी व दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र जनार्दनपुर बयान कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के खनन मंत्री व चैनपुर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे बृज किशोर बिन्द ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखा है। कहा है कि स्वास्थ्य केंद्रों के हाल दयनीय हैं। यहां न तो कोई स्वास्थ्य कर्मी आता है और न ही डॉक्टर। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खास बात यह है कि दशकों पूर्व
मजे की बात यह है कि इस स्वास्थ्य केन्द्र पर न कभी डॉक्टर बैठते हैं न कोई स्वास्थ्य कर्मी। वैसे में मरीजो को एक दूसरे जगह भटकना पड़ता है। वही लोगो ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र के आस पास चारो तरफ गाय भैस बांधकर व ऊपले पाथकर असमाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर भूसा व पुआल रखा गया है। इस संदर्भ में चैनपुर के प्रभारी चिकित्सा पदादिकारी
डॉ भगवान चौबे ने बताया कि करजी स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र बदहाल है। इसको देखते हुये गांव के ही सामुदायिक भवन में एएनएम बैठती है। अगर वहां ड्यूटी पर तैनात नही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आसपास गाय-भैस बांधकर व ऊपले पाथकर असामाजिक तत्वों ने कर लिया है अतिक्रमण
चैनपुर के करजी गांव का बदहाल उप स्वास्थ्य केन्द्र।