पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News The Miscreants Beat The Woman For Refusing To Tighten Her Fingers

फब्तियां कसने से मना करने पर बदमाशों ने महिला को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ | फब्ती कसने से मना करने पर बदमाशों के द्वारा एक महिला को मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव की है। मामले को लेकर महिला ने भभुआ थाना क्षेत्र सिंवो गांव निवासी प्रवेश मुसहर, राम जी मुसहर, संजय मूसहार, बिहारी मुसहर सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है। थाने को दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि वह अपने गली में बैठी हुई थी। इसी दौरान सभी आरोपी गली में आकर उसके साथ फब्ती कसने लगे। जब महिला ने फब्ती कसने से मना किया तो आरोपियों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। वहीं उसके सोने के चेन भी छीन लिए। थाने में आवेदन देकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं...