बंदी को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
भभुआ | भभुआ मंडल कारा में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। बंदी अधौरा थाना क्षेत्र के दहाड़ गांव निवासी बीरेंद्र यादव है। पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से हर्निया रोग से परेशान है। जिसे दर्द होने के कारण शुक्रवार को सदर अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान पता चला कि आरोपी मंडल कारा में रेप के मामले में काफी दिनों से बंद है। इधर जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया।