पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News There Is No Administrative Restriction On Those Who Flout The Traffic Rules

ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाने वालों पर प्रशासनिक रोकटोक नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ में चारपहिया व दो पहिया वाहन चालक ट्रैफिक नियम को ताक पर रखकर ड्राइविंग कर रहे हैं। जिस पर प्रशासनिक लगाम नहीं लगाया जा रहा है। दरअसल भभुआ शहर के ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते अक्सर बाइक सवार से लेकर बड़े वाहनों के चालक तक देखे जाते हैं। लोग अपने वाहन लेकर किसी भी साइड में चले आते हैं। जिससे लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। जिसकी मुख्य वजह है कि शहर में ट्रैफिक पुलिस का नहीं होना। ट्रैफिक पुलिस के अभाव में ही सड़क के बीचो-बीच बड़े वाहन खड़े रहते हैं लेकिन प्रशासन की नजर उस पर नहीं पड़ती है। जिले के समाजसेवियों ने इस व्यवस्था पर प्रशानिक लगाम लगाने की मांग की है। ताकि हो रहे हादसों को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...