पथराव करने के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
कुदरा|कुदरा के चैता मोहल्ला निवासी उपेंद्र सिंह, भूषण सिंह एवं आलोक उर्फ बम सिंह को कुदरा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर पुलिस पर पथराव करने का अरोप है। इस मामले में कुदरा थाना में कांड संख्या 67/20 दर्ज है। जिसमें तीनों नामजद हैं। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों काे मेडिकल जांच कराकर गुरुवार को भभुआ जेल भेज दिया गया।