- Hindi News
- National
- Bhabhua News Trouble With The Occupation Of Sidewalk Shopkeepers On The Roadside
सड़क किनारे फुटपाथी दूकानदारों के कब्जे से परेशानी
भभुआ | नगर के मुख्य चौक-चौराहों के अलावा सड़क किनारे बने नाले का स्लैब फुटपाथ का काम आता है। लोग इन गुटपाथों से होकर पैदल आते-जाते हैं, लेकिन इस पर फुटपाथी दूकानदारों का कब्जा है। दुकानदार इन फुटपाथों पर पान की गुमटी, साइकिल पंक्चर बनाने, छोले-समोसे की दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए हुये हैं। इससे पैदल आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है। हालाकि नगर परिषद कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों से फुटपाथ से मुक्त तो कराया पर पर फुटपाथी पुनः काबिज हो गए।