पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News Truck Collided With Car In Rear On Nh 2 3 People Injured Two Refer

एनएच 2 पर ट्रक ने कार में पीछे से मारी टक्कर, 3 लोग घायल, दो रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीटी रोड पर स्थित मुठानी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव निवासी नंदलाल सिंह के पुत्र बबलू सिंह अपने दो मित्रों जगतपुरा गांव निवासी शिव विलास सिंह के पुत्र राहुल कुमार व सुरेंद्र सिंह के पुत्र सुबोध सिंह के साथ स्विफ्ट कार पर सवार होकर प|ी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल सासाराम के महुली गांव जा रहे थे। शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे जीटी रोड के रास्ते जैसे ही वे मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी गांव के समीप पहुंचे थे कि मोहनिया की तरफ से सासाराम की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार पर सवार उक्त तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को कार के अंदर से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल बबलू सिंह व राहुल कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच घटना की खबर पाकर समाजसेवी गीता पासी व दीनानाथ सिंह भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए तथा रेफर किए गए घायलों को एंबुलेंस से भेजवाने में सहयोग किया।

घायलों को वाराणसी ले जाते कर्मी
खबरें और भी हैं...