चोरी की दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार
दुर्गावती पुलिस ने शनिवार की शाम चोरी की बाइक बरामद की और, इस मामले में बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मोहनिया थाना के महरो गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार और बेलहरी गांव के रोहित कुमार शनिवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडखिली बाजार में चोरी की दोनों बाइक का पंचर बनवा रहे थे। तभी इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की दोनों बाइकों को बरामद कर ली और, इस मामले में प्रद्युम्न कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। हालांकि इसके लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। ये गिरोह दुर्गावती ही नहीं बल्कि जिले के विभिन्न जगहों पर बाइक की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। खास बात यह कि बाइक चोरी करने के बाद यह गिरोह चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर दूसरे गाड़ी का नंबर प्लेट लगाकर इस पर चलते थे। चोरी की दोनों बाइकों के साथ भी यही किया गया है। इसका असली नंबर प्लेट हटा दिया गया है।
जब्त बाइक।