महिलाओं से बदसलूकी करने से मना करने पर दो को पीटा
घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने से मना करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के बड़ूरी गांव की है। मारपीट की इस घटना में गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र अमित कुमार और उनके बड़े पिता के लड़के शामिल हैं। घटना को लेकर अमित कुमार ने एससीएसटी थाने में गांव के ही रामबचन यादव, मनीष यादव, चंद्रहास यादव और चंद्रिका यादव तथा चंद्रशेखर यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि 11 बजे दिन में सभी लोग अपने घर में थे। इसी दौरान सभी आरोपी लाठी डंडा लेकर उनके घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी करने लगे। उन लोगों द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए उसे मारने पीटने लगे। जब उन्हें पीटता देख उनका बड़े पापा का बेटा बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपियों के द्वारा धमकी भी दी गई है। थाने में आवेदन देकर उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मारपीट की घटना में महिला घायल
भभुआ | मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घटना देर शाम की है। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल महिला कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी कामेश्वर पासवान की प|ी रमेली देवी है। घटना के बारे में पता चला है कि पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
उन्हें पीटता देख उनका बड़े पापा का बेटा बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपियों के द्वारा धमकी भी दी गई है। थाने में आवेदन देकर उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।