पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News Two Houses Stolen The Same Night Thousands Of Property Taken Away By Thieves

एक ही रात दो घरों में चोरी, हजारों की संपत्ति ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया नगर में बीती रात दो घरों में चोरी हो गई। अज्ञात चोर हजारों रुपए नगद व जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। चोरी की दोनों घटनाएं मोहनिया नगर के वार्ड संख्या 13 की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव निवासी शशिकांत सिंह नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने निजी मकान में सपरिवार रहते हैं। होली पर्व को लेकर होलिका दहन के दिन वे अपने निजी मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ अपने गांव अहिनौरा चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने होली की रात उनके घर का दरवाजा तोड़ कर अालमारी में रखे नगद 10 हजार रुपए, सोने का चेन व सोने के एक लॉकेट की चोरी कर ली। होली के बाद बुधवार को जब वे लौटे तो घर की स्थिति देख कर हक्का बक्का रह गए। घर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे और कमरे में सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे।

चोरी की दूसरी वारदात भी मोहनिया के वार्ड संख्या 13 में ही हुई


वार्ड संख्या 13 में मोहनिया थाना के ठीक सामने रिटायर सब-इंस्पेक्टर बीडी राम का निजी मकान है। उसी मकान में अजय कुमार सिंह मानव कल्याण नाम से एनजीओ चलाते हैं। जिसका कार्यालय भी वहां है। बुधवार को एनजीओ संचालक अजय कुमार सिंह कार्यालय का काम निपटा कर शाम में वाराणसी चले गए। इसके बाद रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके कार्यालय का ताला तोड़ कर उसमें रखे कागजातों को तितर-बितर कर दिया। हालांकि उनके हाथ कुछ खास नहीं लग सका। गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों की नजर उक्त कमरे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना एनजीओ संचालक को दी। इसके बाद पड़ोसियों ने मोहनिया पुलिस को भी चोरी की घटना से अवगत करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

मोहनिया में जांच करती पुलिस
खबरें और भी हैं...