सड़क दुर्घटना में दो लोग हुए घायल, एक रेफर
भभुआ। अलह-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में मोहनिया थाना क्षेत्र के लहूरबारी गांव निवासी विकास कुमार सड़क दुर्घटना में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में करमचट थाना क्षेत्र के निवासी रामबचन दुबे के पुत्र गुप्तेश्वर दुबे बाइक दुर्घटना में गिरने के कारण घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहाँ दोनों का इलाज किया गया।