पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Water Tank Of Tap Water Scheme In Amaraha Of Manihari Panchayat Burst With Tank

मनिहारी पंचायत के अमरहा में नल जल योजना की पानी टंकी लगने के साथ ही फटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नल जल योजना की हकीकत सामने आने लगी है। बमुश्किल साल भर बीते होंगे कि भभुआ प्रखंड क्षेत्र के मनिहारी ग्राम पंचायत के वार्ड 6 में लगी नल जल योजना की पानी टंकी फट गई। अब इससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों ने नल जल योजना की पानी हर घर तक नहीं पहुंचने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पंचायती राज महकमें कि हरकत बढ़ गई है। आलम यह है कि फटी हुई पानी टंकी से रिसाव के चलते लोहे के बनाए गए वाटर टावर की भी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। वहीं इसी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या दो खनाव में भी नल जल योजना सालों बाद भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब ये दोनों ही योजनाएं वार्ड सदस्यों के लिए फांस बनी हुई है। विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नल जल की योजना से हर घर तक पानी पहुंचाने को लेकर पंचायती राज विभाग तेजी से कार्य पूरे कर रहा है। अफसरों को सख्त हिदायतें भी दी गई है। विभाग के आधिकारिक जनों का कहना है कि योजनाओं का क्रियान्वयन वार्ड स्तर पर गठित की गई प्रबंधन समिति के जरिए की गई है। किसी तरह की गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई गई तो वार्ड सदस्य व प्रबंधन समिति के विरुद्ध कार्रवाई होगी। विभाग के ही जानकार सूत्रों का कहना है कि इन वार्डों में योजना क्रियान्वयन समिति के द्वारा न करा कर किसी अन्य एजेंसी के द्वारा योजना क्रियान्वित की गई है। इसके अलावे भी ज्यादातर वार्डों का हाल यही है।

गड़बड़ी आने के बाद एजेंसी भी हाथ खड़े कर रही

अब गड़बड़ी आने के बाद एजेंसी भी हाथ खड़े कर रही है। इससे वार्ड सदस्य सकते में है। हालांकि वार्ड छह के सदस्य धनराज कमकर ने इस संदर्भ में कहा कि वार्ड में लगी योजना की पानी टंकी फट गई है। इसकी शिकायत पंचायत सचिव से की गई है। पंचायत सचिव ने कहा है कि शीघ्र पानी टंकी बदल दी जाएगी, लेकिन अब तक बदली नहीं जा सकी है। महीनों बीत चुके हैं। उधर, इसी ग्राम पंचायत के खनाव वार्ड 2 में अब तक नल जल की योजना पूरी नहीं की जा सकी है। सरकार की सख्ती के बाद स्थानीय इकाइयों में हलचल तेज हो गई है। वहीं इस संदर्भ में भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि योजनाओं की शिकायत मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। समिति के द्वारा योजना क्रियान्वयन शीघ्रता से पूरी नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी। मार्च के अंत तक हर हाल में योजनाओं से बसावट के अंतिम घर तक नल की जल पहुंचाने का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...