पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Woman Sitting Behind Injured After Falling On Bike Driver39s Sudden Break

बाइक चालक के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे बैठी महिला गिरकर हुई घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक सवार के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे बैठी बाइक सवार एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे भभुआ जद्दूपुर पथ की है। घटना के बाद घायल महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल महिला सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव निवासी उषा कुंवर है। घटना के बारे में पता चला है कि महिला अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से भभुआ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते मे जददुपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक छोटे बच्चे को बचाने में बाइक सवार ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर घायल हो गई। इस दुर्घटना में महिला का सिर फट गया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। हालांकि घटना की सूचना पर गांव से महिला के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जिससे अपने साथ ले गए।

बाइक से गिरकर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से हुई घायल।
खबरें और भी हैं...