पियां हाई स्कूल में महिला सशक्तिकरण दिवस मना
सदर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पिया के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय में इको क्लब व यूथ क्लब का भी गठन किया गया। इन दोनों ही क्लबों में 20- 20 छात्र-छात्राओं के समूह का चयन किया गया। ईको क्लब का विद्यालय परिसर में साफ सफाई के अलावे हरियाली का दायित्व सौंपा गया। वहीं गठित की गई यूथ क्लब के जिम्मे स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य का दायित्व दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमा पासवान ने की। खासतौर पर छात्राओं को उत्साहित करते हुए विधायक ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रधानाध्यापक चंद्रमा पासवान ने बताया कि विधायक रिंकी रानी पांडेय ने विद्यालय के विकास कार्यों पर समग्र ध्यान रखने की बात कही। इसके साथ ही विद्यालय की चहारदीवारी कराने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय भवन भी बनाने की घोषणा की। इस दौरान विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामधिन राम, सहायक शिक्षक सूर्यनाथ प्रसाद, क्षेत्र के पूर्व वार्ड सदस्य राम ध्यान सिंह व कई अन्य मौजूद रहे। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्णय के अनुसार विधायक को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित भी किया गया।