पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी की पल्सर बाइक के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चोरी की पल्सर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर चैनपुर पुलिस ने किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के मदूरना गांव निवासी मुन्ना उपाध्याय का पुत्र जुगल उपाध्याय है। इसकी जानकारी देते हुए चैनपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान जब आरोपी से कागजात मांगी गई तो उसके द्वारा बाइक कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं जांच में पता चला है कि वह पल्सर बाइक चोरी की बाइक है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं चोरी की बाइक के बारे में पता लगाया जा रहा है कि यह बाइक किस व्यक्ति की है।

खबरें और भी हैं...