मारपीट की घटना में युवक हुआ घायल
भभुआ | मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना देर शाम की है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां भर्ती पर उसका इलाज किया गया। घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मातर गांव निवासी झूलन खरवार का पुत्र मुन्ना खरवार है। घटना के बारे में पता चला है कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इधर, घटना के आरोपी के खिलाफ भगवानपुर थाने में शिकायत की है।