- Hindi News
- National
- Bhabhua News Youth39s Health Deteriorated Due To Eating Poisonous Substances
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की तबीयत बिगड़ी
जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। जहां भर्ती कर गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित युवक बेलाव थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के निवासी मुरली कहार का पुत्र राजू कहार है। घटना के बारे में युवक की प|ी ने बताया है कि उसके पति राजू कहार उससे कह कर गए कि वह बाजार किसी काम से जा रहे हैं। वापस लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की तबीयत बिगड़ी
भभुआ|जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। घटना मंगलवार भभुआ थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पीड़ित किशोरी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां भर्ती कर उसका इलाज किया गया। पीड़ित किशोरी भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवा गांव निवासी नंदू बिंद की पुत्री मंती कुमारी है। घटना के बारे में पता चला है कि, घर में जहरीला पदार्थ रखा हुआ था। जिसे किशोरी भूलवश खा गई। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। किशोरी की तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।