कामरूप एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा जब्त
कटिहार | गुरुवार को डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने 17 किलो गांजा जब्त किया गया है। इस घटना के बाद कटिहार से गुजरने वाली ट्रेनों में भी आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक कोई प्रतिबंधित सामाग्री नहीं मिली। पूसी रेल के सीपीआरओ शुभानन चंदा ने बताया कि कामरूप एक्सप्रेस ट्रेन में रंगिया मंडल में छापामारी के दौरान उक्त गांजा जब्त किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 85 हजार रुपए है। अब तक आरपीएफ ने 6 करोड़ से अधिक की प्रतिबंधित सामाग्री जब्त की है। गुरूवार को कटिहार से गुजरने वाली नॉर्थ ईस्ट, अवध असम, संपर्क क्रांति, राजधानी जैसे ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया गया।