वाहन की चपेट में आने से 2 वर्षीय बालक की मौत
बाराती वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार शरीफगंज नया टोला निवासी मोहम्मद अख्तर के 2 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एहसान अपने घर के आगे खेल रहा था कि देर शाम एक पिकअप वैन बाराती गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही थी और वाहन की चपेट में आने के कारण घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी कहां की है और गाड़ी के मालिक कौन है इसका पता लगाया जा रहा है।