- Hindi News
- National
- Katihar News 2722 Candidates Absent From Constable Recruitment Written Examination At 16 Centers
16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा से 2722 अभ्यर्थी अनुपस्थित
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा जिले के 16 केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गई।
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा की अवधि 2 घंटों की थी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुलिस बल के साथ-साथ सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के आयोजन के लिए जिला में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कटिहार जिला मुख्यालय के सभी 16 परीक्षा केंद्रों के प्रथम पाली में 6072 में 1384 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जबकि 4688 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वहींं द्वितीय पाली में 6072 में 1338 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 4734 परीक्षार्थी शामिल हुए।
रविवार को परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की भीड़।