पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनाने में लाएं तेजी’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को प्रखंड कार्यालय प्रांगण में आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ कार्ड एवं गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर बीडीओ रेखा कुमारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के साथ एक बैठक की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर आयुष्मान भारत के तहत बनने वाली गोल्डन कार्ड को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ कार्ड को पंचायत स्तर पर पंचायत कार्यपालक के द्वारा अभी वर्तमान में कुल 7 पंचायतों में बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सुलभ बनाने के लिए विभिन्न पंचायतों के आशा कार्यकर्ताओं को घर- घर जाकर जिस लाभार्थी को प्रधानमंत्री का पत्र प्राप्त हुआ है। उसे आधार एवं राशन कार्ड को लेकर पंचायत में स्वयं उपस्थित होकर कार्ड बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा गया है। बैठक में केयर इंडिया के अभिजीत कुमार ने बताया कि अभी वर्तमान में सात पंचायतों में आयुष्मान भारत का कार्ड बनाया जा रहा है। जिसमें पोठिया, शब्दा, हथवावाड़ा, मोरसंडा, सोहथा उत्तर, सोहथा दक्षिण व गोविंदपुर पंचायत के पंचायत भवन में बनाया जा रहा है। बैठक में प्रखंड संयोजक अवधेश कुमार सिंह, पंचायत कार्यपालक स्वास्थ्य लेखापाल पवन कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...