- Hindi News
- National
- Katihar News 6 Year Old Girl Killed In A Two Tempo Collision Half A Dozen Passengers Injured
दो टेम्पो की टक्कर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल
अररिया-कुर्साकाटा मार्ग पर रामपुर गोढ़ी चौक के पास रविवार को दो अाॅटाे की आमने-सामने की टक्कर में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। बता दें कि एक अाॅटाे अररिया से सवारी लेकर कुर्साकांटा की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा अाॅटाे कुर्साकांटा की ओर से सवारी लेकर अररिया की ओर जा रहा था।
इसी बीच बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर गोढ़ी चौक के पास दोनों अाॅटाे आमने-सामने टकरा गए। घटना में ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड 9 नया टोला निवासी मो. इजराइल के छह वर्षीय बेटी गुलसबा की मौके पर मौत हो गई। जबकि कटिहार के बुद्धूचक निवासी रामचंद्र चौहान, पलासी प्रखंड के डेहटी मड़र भाग निवासी निजामुद्दीन की प|ी बीबी सहिदन व अन्य लोग घायल हो गए।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति।