पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 852 बोतल शराब जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से चलाए जा रहे छापामारी अभियान में विभागीय अधिकारियों को उस समय सफलता हाथ लग गई जब स्कोर्पियो में बड़े पैमाने पर तस्करी को ले जाई जा रही शराब जब्त की गई। उत्पाद निरीक्षक रवि किशोर एवं रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ओटी पाड़ा के रेलवे यार्ड में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में उजले रंग की एक स्कोर्पियो में लाद कर ले जाई जा रही इस शराब पर उत्पाद विभाग की नजर लग गई। पुलिस कर्मियों को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़ भागने में कामयाब हो गया। उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा ने बताया कि बंगाल निर्मित 750 एमएल की 21 कार्टून आरएस ब्रांड की शराब, 375 एमएल की तीन कार्टून आरएस ब्रांड की शराब एवं 180 एमएल के 11 कार्टून ओसी ब्रांड के विदेशी शराब जब्त की गई। सभी 852 बोतल शराब को जब्त किया गया। वहीं गाड़ी भी पकड़ी गई है।

खबरें और भी हैं...