सदन में उठेगा भवन प्रमंडल में अनियमितता का मामला
भवन प्रमंडल में बढ़ती अनियमितता को देखते हुए बरारी विधायक नीरज कुमार ने इसे विधानसभा में उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न केवल विधानसभा में वे भवन निर्माण विभाग की अनियमितता की शिकायत करेंगे बल्कि जो मैनेज टेंडर हुए हैं और कार्य में गुणवत्ता का अभाव है इसके लिए विभागीय जांच की भी मांग करेंगे। विधायक नीरज कुमार के नीजी सचिव डेविड कुमार वर्मा ने बताया कि कई स्रोतों से शिकायत मिलने के बाद विधायक ने भवन निर्माण विभाग के कई योजनाओं में संवेदक इत्यादि की शिकायत मंत्री से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भवन प्रमंडल कटिहार में जो भी कार्य हो रहें हैं उसमें चहेते संवेदक की मिलीभगत से कई योजनाएं ली जा रही है जिसमें गुणवत्ता का अभाव है। विधायक नीरज कुमार ने बताया कि विभाग के प्रधान सचिव और निगरानी विभाग को पूरा खाका भेजा गया है। विधानसभा में इस मामला को उठाया जाएगा और विधानसभा अध्यक्ष से जांच की मांग की जाएगी।
कटिहार का भवन प्रमंडल कार्यालय।