- Hindi News
- National
- Katihar News Accused Of Stabbing In The Stomach In Bairia Arrested Sent To Jail
बैरिया में पेट में छुरा घोंपकर जख्मी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शुक्रवार को अनवर के पेट में छुरा घोंपकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैरिया गांव के अनवर के पेट में गांव का ही फरयाज ने छुरा घोंपकर जख्मी कर दिया था। मामले को लेकर अनवर के चाचा कौशर अली द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। जिसमें छुरा घोंपने का आरोप फरयाज पर लगाया गया है। इस कांड के आरोपी फरयाज की गिरफ्तारी को लेकर उसी समय से पुलिस सक्रिय थी। छुरा बाजी करने वाला मुख्य आरोपी फरयाज को अमदाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।
गिरफ्तार फरयाज के बारे में जानकारी देती पुलिस।