पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News All Party Workers Should Be Prepared For Assembly Elections Lakkhi Prasad

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं पार्टी के सभी कार्यकर्ता : लक्खी प्रसाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के नव चयनित जिला के पदाधिकारियों की बैठक सन ऑफ इंडिया क्लब के बगल में भाजपा महामंत्री दिलीप वर्मा के आवास पर हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, सत्तारूढ़ दल के सचेतक से विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चौधरी एवं सुनीता देवी के साथ-साथ जिला भाजपा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज राय, चंद्रभूषण ठाकुर, बरुण झा शामिल हुए। बैठक में नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा की गई कि उनके नेतृत्व में संगठन बेहतर होगा। मौके पर जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद ने तमाम पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक काम करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सातों सीटों पर एनडीए का परचम कैसे लहराए इसकी तैयारी में अभी से लग जाने के लिए कहा। भाजपा जिला पदाधिकारियों में जिला के उपाध्यक्ष, बबन कुमार झा, राजकुमार राय, भारती देवी छाया तिवारी, चमक लाल सिंह, मानिकचंद मालाकार, कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, महामंत्री राम नाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, दिलीप वर्मा मंत्री प्रेम प्रकाश, धर्मनाथ तिवारी, रवि साह, महेश कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव इस बैठक में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...