पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 और 15 को आनंद मार्ग का दो दिवसीय सेमिनार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटिहार | आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 14 एवं 15 मार्च को प्रभात नगर में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक मुद्दों के साथ साथ समाज, शास्त्र एवं भारत के प्राण धर्म- आध्यात्म जैसे गम्भीर विषय जो इस संस्था के संस्थापक एवं मार्ग गुरु श्री श्री आनन्द मूर्ति जी ने दिया है पर विशद व्याख्यान होगा। इसके लिए आनन्द मार्ग संस्था की ओर से कई विद्वान आ रहे हैं। आनन्द मार्ग के भुक्ति प्रधान अजय कुमार देव ने कहा कि उक्त कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। जिसमें रीता कुमारी, डाक्टर सुरेश कुमार भारतीय, राधा प्रसाद लाल, आचार्य सत्यनारायण, शुकदेव मंडल, जवाहर सिंह, लक्ष्मी देवी, नारायण विश्वास आदि थे।
खबरें और भी हैं...