छात्रों से की मतदान में भाग लेने की अपील
कटिहार | पीयूू छात्र संघ का चुनाव को लेकर जागरूक किया। छात्र संघ चुनाव, छात्रों का एक महत्वपूर्ण त्योहारो मे से एक है। आप सभी छात्र-छात्राओं से निवेदन है इस त्योहार मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और भागीदार बने उक्त बातें सालमारी में आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष काजिम इरफानी ने कहा। बिहार की शिक्षा व्यवस्था किस दौर से गुजर रही है यह किसी से भी छुपी हुई नहीं है, ऐसी स्थिति मे छात्र संघ चुनाव और उनमें चुने हुए छात्र और छात्र संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।