परिवर्तन और निरंतरता भाजपा का स्वभाव : निखिल चौधरी
दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता।
कटिहार | भाजपा बलियाबेलौन मंडल कार्यसमिति की घोषणा बैठक मंडल अध्यक्ष जितन घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति की घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री निखिल कुमार चौधरी ने कहा कि परिवर्तन और निरंतरता बीजेपी का स्वभाव है,पार्टी में समय समय पर परिवर्तन होते रहता है। कदवा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी नवमनोनीत मंडल पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने का काम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करें। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, रवि साह, बबन झा, प्रभात मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैठक में हरिपद घोष, माखन कुमार राय, राजेंद्र दास, परिचित साहा, दीपक दास, अमित कुमार सिंह को उपाध्यक्ष एवं रंजना देवी, अभिषेक कुमार चौधरी को महामंत्री तथा सत्यनारायण यादव, विमला देवी, सीमा देवी, मामुनी देवी, लक्ष्मी देवी को मंत्री एवं विजय कुमार साहा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा मुकेश शर्मा को एवं महिला मोर्चा का अध्यक्ष प्रमिला कुमारी को बनाया गया।