कोरोना वायरस के अफवाहों से बचें नहीं बने भय का माहौल : सीएस
शनिवार को शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय मिर्चाईबाड़ी के सभागार में
किया गया।
जिसमें सभी प्रखंड के संकुल समन्वयक, प्रखंड साधनसेवी एवं बीईओ ने भाग लिया। जिला स्तरीय उन्मुखीकरण की अध्यक्षता डीईओ देवविंद कुमार सिंह ने की। कोरोनवायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में सीएस एपी शाही के द्वारा आवश्यक जानकारी एवं उपाय के संबंध में संकुल समन्वयक प्रखंड साधन सेवी एवं सभी बीईओ को प्रशिक्षित किया। सीएस ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में अफवाहों से बचें। स्वच्छता पर ध्यान दें एवं आवश्यकता पड़ने पर उचित डॉक्टरी सलाह लें।
सावधानी से ही कोरोना से बचाव संभव : कार्यशाला में इस पर बल दिया गया कि कोरोना वायरस के संबंध में छात्र एवं अभिभावकों के बीच तथा समाज में जागरूकता फैलाएं। वायरस को लेकर भय का माहौल बनने नहीं दे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी को कोरोना वायरस के संबंध में सावधानी बरतने एवं स्वच्छता पर आवश्यक ध्यान देने और सहयोग प्रदान करने की अपील कि। जिलास्तरीय उन्मुखीकरण में बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने विभागीय कार्यों यथा प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन/परीक्षा की समीक्षा की एवं उससे संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार, सहायक साधन सेवी कुमार राजीव रंजन, अरविंद कुमार, सैफुल अंसारी, सभी बीईओ उपस्थित थे।
मध्य विद्यालय मिर्चाईबाड़ी में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते अधिकारी।