- Hindi News
- National
- Katihar News Dead Body Of Dealer39s Brother Found Hanging Police Engaged In Investigation
डीलर के भाई का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत बलरामपुर गांव में गुरुवार की 30 वर्षीय गौरी कुमार मंडल का शव पेड़ से लटकता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के पिता बासुदेव मंडल ने बताया कि बुधवार की रात 9 बजे उसका बेटा घर पर खाना खाकर दरवाजे पर बैठक में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह 6 बजे ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों ने गौरी कुमार मंडल का शव पेड़ से लटकता देख गांव में जाकर लोगों को बताया। सूचना पर मृतक के पिता बासुदेव मंडल घटनास्थल पर पहुंच अपने बेटे के शव को आम के पेड़ में रस्सी के सहारे गले में फंदा डालकर लटकते पाया। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा गौरी ही दूसरे बेटे युधिष्ठिर मंडल के जन वितरण प्रणाली की दुकान के कारोबार को संभालता था। साथ ही निजी रूप से टेंट लगाने का कारोबार करता था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, लेकिन आमलोग यह भी कह रहे हैं कि कहीं यह हत्या तो नहीं।
भाई ने दर्ज करवाई हत्या की प्राथमिकी
गुरुवार की शाम मृतक के भाई गंगा सागर मंडल ने अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आशंका जतायी है कि उसका भाई फांसी लगाकर नहीं मरा बल्कि उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया है। बता दें कि मृतक का बड़ा भाई युधिष्ठिर मंडल पैक्स अध्यक्ष हैं और उसके नाम से जन वितरण प्रणाली की दुकान भी है। जिसकी देखभाल गौरी कुमार मंडल करता था।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर होगा घटना का खुलासा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का ही लगता है। वर्तमान समय में ये काफी उन्नति कर रहा था। अभी यह कुंवारा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अधिकांश घरेलू कार्य घरेलू कार्य का दामोदर इसी के कंधे पर था। इस घटना से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन देने की तैयारी चल रही है।
मामले की छानबीन करती अमदाबाद पुलिस।