पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Dead Body Of Vineet A Student Of Mbbs Studying In Nepal Found 6 Days Later

नेपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र विनीत का 6 दिन बाद मिला शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाश बरामद कर नेपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कर लाश को परिजनों को सौंपा

नेपाल के नोबेल मेडिकल कॉलेज में विवेकानंद कॉलोनी निवासी स्टेट बैंक मैनेजर सुमन कुमार शर्मा के पुत्र विनीत शर्मा की धनकुटा के मूलघाट स्थित तमोर नदी में सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरने से मौत हो गई। छह दिन बाद नेपाल पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नदी से लाश बरामद की। लाश बरामद कर नेपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कर लाश को परिजनों को सौंप दिया।

मृतक विनीत शर्मा के परिजन शव को लेकर जैसे ही विवेकानंद कॉलोनी पहुंचे कि लाश देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव को पूर्णिया से मृतक के पैतृक घर कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी मिर्जापुर गांव ले जाया गया और वहां से काढ़ागोला गंगा नदी में लाश का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक नेपाल के विराटनगर स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। पिछले 7 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ धनकुटा के मूलघाट घूमने गया था। मूलघाट स्थित तमोर नदी में वह सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिर गया था। तोमर इलाके में भारी वर्षा होने के कारण नदी में काफी पानी था। इस कारण लाश छह दिन बाद बरामद हुआ। धनकुटा जिले के एसपी सुदर्शन थापा ने बताया कि घटना के बाद से नेपाल पुलिस लाश खोज रही थी। लाश बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक विनीत शर्मा थर्ड ईयर का छात्र था।

विनीत शर्मा (फाइल फोटो)।
खबरें और भी हैं...