17 तक भराएगा डिग्री पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म
पूर्णिया विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 17 मार्च तक निर्धारित की गई है। डीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग के स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की 13 मार्च से 17 मार्च तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के निर्देशानुसार विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 18 से 19 मार्च तक परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि समय रहते परीक्षा प्रपत्र भरे।
मतदाताओं के लिए कॉलेज की ओर से अधिसूचना हुई जारी
कटिहार | डीएस कॉलेज के चुनाव पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मतदाताओं के लिए आवश्यक सूचना जारी किया है। कहा गया है कि 14 को होने वाले छात्र संघ चुनाव के दिन मतदान के लिए कागजात जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के लिए वोटर को एक फोटो पहचान पत्र के साथ कॉलेज की नामांकन रसीद या आवंटित क्रमांक की प्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा।