पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Dissemination Will Be Done For Prevention Of Animal Cruelty Dm

पशु क्रूरता के रोकथाम के लिए होगा प्रचार-प्रसार : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटिहार | पशु क्रूरता संबंधित बैठक आयोजित की गई। डीएम के तनुज ने गैरकानूनी मधुशाला एवं बूचड़खाने पर प्रतिबंध सहित पशु क्रूरता पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने को कहा। पशु क्रूरता के रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला में संचालित हो रहे पशु बधशाला एवं बूचड़खाने पर सतत निगरानी के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, थाना प्रभारी एवं पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों के साथ टीम गठित करने का भी निर्णय लिया गया। श्री कृष्ण गौशाला कटिहार के सचिव द्वारा मांग किया गया कि पशु क्रूरता के तहत पकड़े गए पशुओं के रखरखाव पर खर्च के लिए सरकार द्वारा निर्धारित राशि प्रत्येक पशु एवं प्रत्येक दिन के हिसाब से संबंधित राशि गौशाला को उपलब्ध कराया जाए, ताकि पशुओं का रखरखाव ठीक ढंग से किया जा सके। बैठक में नगर आयुक्त मिनीद्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार साह सहित थानाध्यक्ष मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...