- Hindi News
- National
- Katihar News Dl Will Be Made To Give Correct Answers To 6 Questions In 10
10 में 6 सवालों के सही जवाब देने वालों का बनेगा डीएल
जिले में नई परिवहन व्यवस्था के तहत वाहन चलाने का लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू हो गई है। पहले 5 दिन में 51 आवेदकों ने ऑनलाइन परीक्षा दिया। इसमें 37 आवेदक पास हुए और 17 फेल हो गए। परीक्षा में शामिल एक महिला परिक्षार्थी भी शामिल थी जो पास हो गई। बिहार सरकार की नयी परिवहन नियमावली के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देना जरूरी कर दिया गया है। इसे 28 फरवरी से ही लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा में परिवहन विभाग से जुड़े 10 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसमें जो परीक्षार्थी 6 सवाल का सही जवाब देगा वो ही पास होंगे। इससे कम जवाब देने वाले को अनुत्तीर्ण कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एमवीआई को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। लर्निंग लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय में दिया जाएगा। परीक्षा में फेल हाेने वाले अावेदक एक सप्ताह के बाद दुबारा परीक्षा दे सकते है। वह कई बार भी परीक्षा दे सकते है, इसपर किया भी प्रकार का कोई रोक नही है।
ऑनलाइन टेस्ट में वेबसाइट पर 300 सवालों का पैनल किया गया है तैयार
जो भी आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देंगे, एसके लिए परिवहन विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन 300 प्रश्न का पैनल मौजूद रहेगर। इनमें से जैसे ही आवेदक परीक्षा देने बैठेगें, उसके स्क्रीन पर 10 प्रश्नों का एक सेट आ जाएगा। इनमें से ही उसे कम से कम 6 सवालों का सही जवाब देना होगा।
फेल होने पर दे सकेंगे दोबारा परीक्षा
किसी भी आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए उसे ऑनलाइन परीक्षा देना जरूरी है। इसमें पास करने के बाद ही लर्निंग लाइसेंस बनाया जाएगा। परीक्षा में फेल होने पर आवेदक कई बार परीक्षा दे सकता है। परीक्षा देने में कोई रोक नही सकता है।
विकास कुमार, प्रभारी डीटीओ कटिहार
जिला परिवहन कार्यालय।