पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News During The Inspection The District Magistrate Found The Officer Missing Then The Lock Was Seen Hanging In The Office

निरीक्षण में जिलाधिकारी को कहीं गायब मिले अधिकारी तो कहीं कार्यालय में लटका दिखा ताला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

व्यवस्था देखकर बिफरे डीएम ने अधिकारियों को पिलाई डांट

डीएम के तनुज गुरुवार को कई प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किए। इस दरमियान वे डंडखोरा, हसनगंज और कदवा प्रखंड पहुंचे। उनके साथ कई अधिकारी भी थे। इस दौरान कई कार्यालय में अधिकारी नहीं दिखे तो कई में ताला लटका नजर आया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने न केवल स्थानीय समस्याओं को देखा अपितु प्रखंड और अंचल के संसाधनों पर बात की।

योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को प्रशासन का पाठ भी पढ़ाया और कहा कि सरकारी योजनाओं को जमीनी हकीकत दिया जाए, लोगों की बात सुनें और उनकी समस्या का निदान निकालें।

डंडखोरा में आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश : डीएम कंवल तनुज प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रखंड तथा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किए। इस क्रम में डीएम ने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। बीडीओ अनुराग आदित्य और परीक्ष्यमान उप समाहर्ता सह प्रभारी अंचल पदाधिकारी संजय कुमार से विभागीय कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने बीडीओ से आवास योजना तथा सात निश्चय योजना के कार्यों में तेजी लाने और मुख्यालय परिसर में साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र मंडल, प्रधान सहायक पंकज मंडल, रामानंद सिंह, शंकर पासवान, श्वेता कुमारी, रंजू कुमारी तो वहीं अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में अन्य कर्मी उपस्थित थे। डीएम ने हसनगंज में मनरेगा, आरटीपीएस, अंचल कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति पंजी देखी। बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखें और कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। बीडीओ को कर्मियों से ससमय पहुंचने और अपनी ड्यूटी पर ईमानदारी पूर्वक कार्यों का निष्पादन करने को कहा। साथ ही बन रहे प्रखंड मुख्यालय भवन निर्माण और दो पंचायतों में पैक्स चुनाव होनी है इसकी तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली। मौके पर प्रखंड संबंधी योजनाओं में तेजी के साथ काम करने ससमय निपटाने को कहा।

कदवा ब्लॉक के कई कार्यालय में लटके मिले ताले

कदवा प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी के तनुज का काफिला कदवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, जहां विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालय में ताले लटके मिले तो कई पदाधिकारी गैर हाजिर थे। निरीक्षक के क्रम में डीएम बीडीओ कार्यालय पहुंचे। बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के क्रम में अंचल लिपिक चंदन कुमार,नवीनतम कुमार, सुमित्रो कुमार अनुपस्थित मिले। इसी क्रम में डीएम आरटीपीएस काउंटर पहुंचे जहां रूम में रैक को बिखड़े देखकर काफी नाराजगी जाहिर किया और रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए कर्मियों की कार्यशैली से नाराज डीएम ने कार्रवाई का भी निर्देश दिया।

डंडखोरा में कर्मचारियों से पूछताछ करते जिलाधिकारी।

हसनगंज में कागजातों की जांच करते जिलाधिकारी के तनुज।

कदवा में निरीक्षण करते जिलाधिकारी के तनुज।
खबरें और भी हैं...