पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Even After The New Vehicle Act The Use Of A Dilapidated Vehicle

न्यू व्हीकल एक्ट के बाद भी जर्जर वाहन का हो रहा उपयोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में न्यू मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद परिवहन नियमों में काफी बदलाव हुआ है। इसका उल्लंघन करने वालों से भारी जुर्माना वसूलने के साथ सजा का भी प्रावधान है। नए कानून का उद्देश सड़क दुर्घटना पर रोक लगाना है, लेकिन जिले में इसका कोई सकारात्मक असर देखने को नहीं मिल रहा है। आए दिनों लगातार एनएच पर सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है।

परिवहन नियमों का पालन करवाने वाले जिम्मेदार खुद सजग नहीं है, इसलिए नए कानून का जिले में असर नहीं दिख रहा है। जिले में हर तरफ परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिले में नए कानून को सख्ती से लागू करने के लिए संसाधनों का भी अभाव है, विभागीय अधिकारी व कर्मियों की भी काफी कमी है।

बिना लाइसेंस के ही चल रहा ऑटो

सिर्फ ऑटो की बात करें तो जिले में लगभग 200 ऑटो चालक बिना लाइसेंस के ही सड़कों पर ऑटो चला रहे हैं। जिसकी जांच या रोक लगाने पर परिवहन विभाग असमर्थ दिख रही है। हर जगह नाबालिग ऑटो या टोटो चला रहे हैं। शहर के शिव मंदिर चौक, बाटा चौक, महमूद चौक सहित अन्य मुख्य चौक चौराहा से नाबालिग ऑटो चालक बेधड़क ऑटो पर सवारी बैठाकर दौड़ाते दिखते नजर आ जाते है। जिन पर रोक नही लगाया जा रहा है। जो सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है। वही नव सीखिए चालकों द्वारा वाहनों को चलाने से आए दिन दुर्घटना होते रहती है।

खटारा वाहनों पर भी जाते हैं स्कूली बच्चे : जिले के अधिकांश स्कूलों में आयु पूरी किए जा चुके वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है। पुराना व खटारा वाहनों से सवारियों को भी ढोया जा रहा है। ऐसे वाहनों के पास कोई कागजात नहीं होता, लेकिन इसकी जांच करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में कोई घटना घटित होती है तो नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किसे जिम्मेदार माना जाएगा इसका जवाब परिवहन विभाग के पास भी नहीं है। जिलेभर में बिना परमिट व फिटनेस के दर्जनों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। जिस पर रोक लगाने में विभागीय अधिकारी हर मोड़ पर विफल साबित हुए हैं। सूत्रों की माने तो ऐसे वाहन बिचौलियों के दम पर चलाए जाते हैं।

लगातार चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान

जिला प्रशासन की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के अंदर व बाहर चलने वाली सवारी गाड़ियों की कागजातों एवं उसके चालकों के वैध लाइसेंस की जांच की जाती है। कमी पाए जाने पर जुर्माना के अलावा वाहन को भी जब्त किया जाता है।
- विकास कुमार, प्रभारी डीटीओ, कटिहार

खटारा स्कूल वैन में जाते छात्र-छात्राएं।

खबरें और भी हैं...