करंट लगने से महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती
कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर अंतर्गत पत्थर टोला गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार बिगनी देवी 60 वर्ष घर पर गृह कार्य कर रहे थी। उसी क्रम में बिजली के तार के चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के परिजनों ने बताया कि बिजली के तार का कटे रहने के कारण करंट लग गया। जिससे महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों के द्वारा बिगनी देवी को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल महिला को खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया गया।