पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barsoi News Five Houses Of 4 Families Burnt To Ashes Due To Fire At Midnight

आधी रात को आग लगने से 4 परिवार के पांच घर और सामान जल कर राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित बोचबारी गांव में मंगलवार मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से 4 परिवारों के 5 घर जलकर राख हो गए। साथ ही सामान निकालने के दौरान एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई। जिसका प्राथमिक इलाज बारसोई अस्पताल में किया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को दी उक्त सूचना पर सीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी प्रदीप लाल को क्षति का जायजा लेने हेतु घटनास्थल पर भेजा ओर कार्यालय को रिपोर्ट सौंपने की बात कही। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चारो परिवार के आग लगने से लगभग 7 लाख से अधिक का नुकसान होने की संभावना है। पीड़ितों की पहचान मो. हेलाल, मो. दुलाल कालोजान एवं रूबा खातून के रूप में हुई है। इस संबंध में सीओ संजय कुमार ने बताया कि चारो परिवारों के अग्नि पीड़ितों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...