पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक की खाद्यान्न राशि बच्चों के खाते में जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में अब एमडीएम की राशि भेजी जाएगी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला के सभी सरकारी विद्यालयों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। हालांकि इस बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2015 के तहत प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में अब एमडीएम की राशि भेजी जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 14 मार्च से लेकर 31 मार्च तक कुल 15 दिनों के लिए निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा के बदले निर्धारित राशि बच्चों व उनके अभिभावकों के खाते में भेज दें। विद्यालय बंद होने से ठीक पूर्व यानी 13 मार्च को उपस्थित बच्चों को ही इसका लाभ दिया जाएगा।

साथ ही वैसे विद्यालय जो नियोजित शिक्षक के हड़ताल पर जाने से विद्यालय बंद है। वहां हड़ताल आरंभ से ठीक पूर्व तिथि को उपस्थित बच्चों को यह लाभ दिया जाएगा। शिक्षा विभाग में कक्षा 1 से 5 के लिए कुल 114 रुपए 21 पैसे जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए कुल 171.17 पैसे बच्चों के खाते में भेजने का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने 20 मार्च तक बच्चों के खाते में राशि भेजने को कहा है।

खबरें और भी हैं...