- Hindi News
- National
- Manihari News Foreign Liquor Confiscated In The Raid Of Excise Department
उत्पाद विभाग की छापेमारी में की गई विदेशी शराब जब्त
कटिहार | उत्पाद विभाग की ओर से कदवा एवं अमदाबाद में अलग अलग छापामारी अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब जब्त की गई है। कदवा में एक शराब विक्रेता त्रिवेणी महतो को 32 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं पीने के आरोप में हीरा राय को भी पकड़ा गया है। उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा के निर्देश पर इस अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक रवि किशोर ने किया। वहीं अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बांध से तीन शराब तस्करों को शराब के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अमदाबाद थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि लाल बथानी गांव के शंकर मंडल एवं मिथुन मंडल को पांच-पांच बोतल बियर के साथ गोविंदपुर बांध से गिरफ्तार किया गया। वही मनिहारी थाना के डाला वीर गांव निवासी अखिलेश मंडल को 8 बोतल रॉयल स्टेज विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों शराब तस्करों पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।