पूर्व सांसद तारिक का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से
तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर शनिवार से पूर्णिया प्रमंडल के दौरे पर रहेंगे। प्रवक्ता पंकज तमाखूवाला ने बताया कि अनवर शनिवार को फ्लाइट से बागडोगरा पहुंचने के बाद बायसी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे फिर इसके बाद कटिहार पहुंचेगे। 15 मार्च को सद्भावना भवन में संवाददाता सम्मेलन के बाद भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं कुछ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम पुन: कटिहार पहुंचेंगे। 16 मार्च को प्राणपुर, आजमनगर, सालमारी आदि प्रखंडों का दाैरा करने के बाद कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से पुन: पटना प्रस्थान करेंगे।