पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Gandharva Pathak Appointed As District President Of Rlsp Harsh

बैठक में गंधर्व पाठक बनाए गए रालोसपा के छात्र जिलाध्यक्ष, हर्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कटिहार छात्र जिला इकाई की बैठक डंडखोरा के रघेली में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से छात्र के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा और उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सुमन मौजूद थे। बैठक में महाविद्यालय में हूं होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। इसी क्रम में छात्र प्रदेश अध्यक्ष ने जिला के प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड कार्यकारिणी, पंचायतों में कमेटी और स्कूल कॉलेजों में संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी छात्र जिला अध्यक्ष के रूप में गंधर्व पाठक को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हर्ष पांडे, सत्यम सिंह, मोहित साह, सुमित कुमार, मनोहर कुमार समेत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...