पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूने घर से नकदी सहित स्वर्ण आभूषणों की चाेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटिहार | नवनीतनगर में बीएसएनएल के सेवानिवृत कर्मी अनिमेश कुमार सिंह के घर में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना घर से लगभग 4 लाख रुपए तक की क्षति बतायी जा रही है। घटना के समय गृहस्वामी जमशेदपुर गए हुए थे। बुधवार को गृहस्वामी अनिमेश कुमार सिंह ने चोरी की घटना से संबंधित नगर थाना को सूचित किया। बताया गया कि सोमवार की घटना के बाद मंगलवार को पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना गृहस्वामी को दी गई थी। शहर में चोरी की बढ़ती घटना से लोग सकते में हैं। अनिमेश कुमार ने बताया कि इस चोरी की घटना में चैन, कान का झुमका, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, पायल, चांदी का कटोरा, चांदी की तश्तरी सहित 8 हजार नगद एवं कई अन्य सोने चांदी की ज्वैलरी की चोरी हुई है।
खबरें और भी हैं...